भोपाल: पहलगाम हमले के विरोध में रॉयल प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

भोपाल। गुरुवार शाम राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर रॉयल प्रेस क्लब ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध जताया। पत्रकारों ने हाथों में तिरंगा लेकर मोमबत्ती जलाकर घटना में शहीद हुए सभी भारतीयों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान माहौल गमगीन रहा और “भारत माता की जय” तथा “शहीदों अमर रहें” के नारे लगाए गए।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब के अध्यक्ष पत्रकार पंकज भदौरिया भी मौजूद रहे। उन्होंने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देश को इस तरह की कायरतापूर्ण घटनाओं का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। उन्होंने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। आयोजन में शहर के कई सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक भी शामिल हुए।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *