विधि पत्रकारिता का चर्चित चेहरा बने गौरव शर्मा, देशभर में चर्चित हो रही उनकी रिपोर्टिंग

Spread the love

 

भोपाल। राजधानी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार गौरव शर्मा आज विधि पत्रकारिता और संसदीय रिपोर्टिंग के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बना चुके हैं। कानून, राजनीति और संवैधानिक विषयों पर उनकी गहरी पकड़ के कारण उनके समाचारों को प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में गंभीरता से देखा और पढ़ा जाता है। अपनी तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग शैली के चलते उन्होंने पत्रकारिता जगत में अलग पहचान बनाई है।

गौरव शर्मा की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी काफी मजबूत रही है। उन्होंने बीएससी बायोलॉजी की पढ़ाई करने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने गवर्नमेंट स्टेट लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई कर कानून की गहरी समझ विकसित की। यही कारण है कि उनकी विधिक रिपोर्टिंग तथ्यों और संवैधानिक पहलुओं के साथ सामने आती है।

पत्रकारिता में गौरव शर्मा की पहचान संसदीय रिपोर्टिंग, राजनीति और कानून पत्रकारिता के विशेषज्ञ के रूप में होती है। उन्हें भारतीय संविधान और राजनीतिक विषयों का अच्छा जानकार माना जाता है। कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनके विश्लेषण को गंभीरता से सुना जाता है।

कम लोग जानते हैं कि पत्रकारिता में आने से पहले गौरव शर्मा फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। अभिनय और मीडिया के अनुभव ने उनकी प्रस्तुति शैली को और प्रभावशाली बनाया।

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे Zee News, India News, Bansal News, प्रदेश टुडे और News24 में एमपी स्टेट हेड के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वे India Head English के भी स्टेट हेड रहे हैं। दूरदर्शन एवं आकाशवाणी में भी गौरव शर्मा ने सेवाएं दी।

वर्तमान में गौरव शर्मा जनतंत्र TV के नेशनल हिंदी न्यूज चैनल में मध्यप्रदेश ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। साथ ही वे मध्यप्रदेश शासन के राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार भी हैं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में गौरव शर्मा की सक्रियता, संवैधानिक समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग ने उन्हें विधि पत्रकारिता का एक भरोसेमंद नाम बना दिया है। लगातार जनसरोकारों और महत्वपूर्ण राजनीतिक-विधिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण उनकी रिपोर्टिंग को व्यापक सराहना मिल रही है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *