सीहोर की छाया शर्मा को नारी शक्ति सम्मान

Spread the love

 

भोपाल। सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली सीहोर की छाया शर्मा को भोपाल के मानस भवन में नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें महिलाओं के सशक्तिकरण में उनके योगदान के लिए दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा ने छाया शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में छाया शर्मा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके हक-अधिकारों के प्रति जागरूक करना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है। उन्होंने समाज में महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *