भोपाल में नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम आयोजित, अभिनेत्री जया प्रदा रही मुख्य अतिथि

Spread the love

भोपाल। राजधानी भोपाल में शनिवार को “नारी शक्ति सम्मान 2025” का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में ब्राइडल & मेकअप कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह आयोजन ग्रैंड ब्यूटी अवॉर्ड और चिड़िया फैशन गैलरी के तत्वावधान में हुआ, जिसे भारत के प्रमुख राष्ट्रीय स्तर के ब्यूटी इवेंट्स में से एक माना जा रहा है।

इस खास आयोजन में बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इसके अलावा, देशभर के मशहूर मेकअप आर्टिस्ट और एजुकेटर्स ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मेकअप आर्टिस्ट बबली अहिरवार और शिल्पन दास ने मेकअप सेमिनार और मास्टर क्लास आयोजित की, जिसमें प्रतिभागियों को ब्यूटी इंडस्ट्री की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण ब्राइडल & मेकअप कॉन्टेस्ट में विजेता को अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज से सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजक मोनिका शर्मा ने कहा, “इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को ब्यूटी और मेकअप इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है, जहां नए और प्रतिभाशाली मेकअप आर्टिस्ट्स को अपनी कला को निखारने का अवसर मिलता है।”

प्रतियोगिता में सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और प्रतिभागियों के हुनर की सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान मेकअप इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

इस सफल आयोजन ने भोपाल में मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाया। आयोजकों के अनुसार, इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रतिभाशाली कलाकारों को अपनी योग्यता साबित करने और एक नया मुकाम हासिल करने का अवसर मिल सके।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *