भोपाल। राजधानी के मानस भवन में आज “नारी शक्ति सम्मान 2025” के तहत ब्राइडल & मेकअप कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
यह इवेंट ग्रैंड ब्यूटी अवॉर्ड और चिड़िया फैशन गैलरी द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसे देश के सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी कॉन्टेस्ट में से एक माना जा रहा है। इसके अलावा, प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट बबली अहिरवार और शिल्पन दास मेकअप सेमिनार और मास्टर क्लास लेंगे, जहां ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोग नई तकनीकों को सीख सकेंगे।
इवेंट की खासियत:
- ब्राइडल & मेकअप कॉन्टेस्ट, जिसमें विजेता को अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज का मौका मिलेगा।
- राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक और सेलेब्रिटी एक्सपर्ट्स की मौजूदगी।
- मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री में रुचि रखने वालों के लिए नई तकनीकों को सीखने का अवसर।
आयोजक मोनिका शर्मा ने बताया कि “नारी शक्ति सम्मान 2025” का उद्देश्य महिलाओं को ब्यूटी और मेकअप इंडस्ट्री में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जहां मेकअप आर्टिस्ट्स और ब्यूटी एंथुज़ियास्ट्स अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं और नई संभावनाओं को तलाश सकते हैं।”
क्या है खास:
✅ जया प्रदा की विशेष उपस्थिति
✅ ब्राइडल & मेकअप कॉन्टेस्ट
✅ अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज का मौका
✅ ब्यूटी और मेकअप इंडस्ट्री के विशेषज्ञों की मास्टर क्लास













Leave a Reply