मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र योजना पर उठे सवाल, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा

Spread the love

भोपाल। मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र योजना को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस योजना को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए इसे “बड़ा धोखा” करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस योजना के जरिए शिक्षित युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन अब सरकार ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं।

उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इस योजना के तहत गांव-गांव तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए जनसेवा मित्रों की नियुक्ति की गई थी। इन्हें विभिन्न विभागों के माध्यम से विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में मदद करने के लिए 8000 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की गई थी, लेकिन यह योजना सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गई। उन्होंने कहा कि इन युवाओं को आज तक वेतन नहीं मिला और सरकार ने उनकी अनदेखी कर दी।

कांग्रेस नेता ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने युवाओं के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस योजना से जुड़े युवाओं के हक की लड़ाई लड़ेंगे और उन्हें उनका अधिकार दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र योजना को ग्रामीण स्तर पर सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी देने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। इस योजना के तहत शिक्षित युवाओं को जोड़ा गया था, लेकिन अब सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि उसने इन युवाओं को न वेतन दिया और न ही किसी प्रकार की स्थिरता प्रदान की। अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या सफाई देती है और इन युवाओं के लिए कोई ठोस कदम उठाती है या नहीं।

 

Questions raised on Chief Minister Jan Seva Mitra Yojana, Leader of Opposition Umang Singhar surrounded the government


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *