भोपाल में होगा “नारी शक्ति सम्मान 2025” ब्राइडल & मेकअप कॉन्टेस्ट में आएंगी एक्ट्रेस जया प्रदा

Spread the love

भोपाल। राजधानी भोपाल में आगामी 29 मार्च को “नारी शक्ति सम्मान 2025” के तहत ब्राइडल & मेकअप कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। यह इवेंट ग्रैंड ब्यूटी अवॉर्ड और चिड़िया फैशन गैलरी द्वारा आयोजित किया जा रहा है और इसे भारत के सबसे बड़े राष्ट्रीय स्तर के ब्यूटी कॉन्टेस्ट में से एक बताया जा रहा है।

इस खास आयोजन में बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा को स्पेशल गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, मशहूर मेकअप आर्टिस्ट और एजुकेटर्स बबली अहिरवार और शिल्पन दास इस इवेंट में मेकअप सेमिनार और मास्टर क्लास लेंगे।

यह इवेंट मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए एक शानदार अवसर होगा, जहां वे नई तकनीकों को सीख सकेंगे और प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। खास बात यह है कि विजेता को अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज का मौका मिलेगा।

आयोजक मोनिका शर्मा ने द न्यूज एनालिसिस से बात करते हुए बताया कि “नारी शक्ति सम्मान 2025” का उद्देश्य महिलाओं को ब्यूटी और मेकअप इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जहां मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एंथुज़ियास्ट्स को नई तकनीकों को सीखने और अपनी कला को निखारने का मौका मिलेगा।” इस आयोजन में राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक और सेलेब्रिटी एक्सपर्ट्स हिस्सा ले रहे हैं, जो इसे और भी खास बना रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि इस इवेंट का मुख्य आकर्षण ब्राइडल & मेकअप कॉन्टेस्ट होगा, जिसमें विजेता को अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज दिया जाएगा। मोनिका शर्मा के अनुसार, इस प्रतियोगिता के माध्यम से उन प्रतिभाशाली मेकअप आर्टिस्ट्स को पहचान मिलेगी, जो अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह इवेंट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके हुनर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक बेहतरीन अवसर है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी व्हाट्सएप नंबर 8319975498 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजन को लेकर मेकअप इंडस्ट्री में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *